• Fri. Oct 2nd, 2026

चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Apr 26, 2018

रतलाम। सैलाना के राजमहल में 2017 में हुई सनसनी खेज चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से खरीदे गए सामान जब्त किए।
पुलिस कन्ट्रोल रूम पर एसपी अमितसिंह ने बताया कि सैलाना राजमहल में 23 दिसंबर 2017 से 11 जनवरी 2018 के बीच हाईप्रोफाईल चोरी हुई थी। मामले में महराज विक्रमसिंह पिता दिग्विजयसिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। चोरी का सामान खरीदने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी श्यामलाल पिता देवगिरी बरगुण्डा उम्र 40 वर्ष निवासी तलाई मोहल्ला प्रतापगढ़ (राज.), पीयुष पिता सत्यनारायण उम्र 21 वर्ष निवासी कृषी मंडी के पीछे प्रतागढ़ (राज.) एवं भूपेन्द्र पिता जगदीश सोनी निवासी नई आबादी प्रतापगढ़ (राज.) को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में पूर्व में सन्नी पिता राजू बसोड निवासी सैलाना हाल मुकाम प्रतापगढ़ (राज.), अशोक उर्फ बाबु पिता लक्ष्मण पसोडा, अनिल पिता राजु बसोड, बंटी उर्फ सिद्धार्थ पिता श्याम एवं सलमान पिता अयुब खां सभी निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियो की निशानदेही पर से ही चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में सैलाना थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर, एसआई लालजी परमार, एएसआई शिवनाथसिंह राठौड़, आरक्षक मनोहर नागदा, राहुल जाट, शोकिन धाकड़, उमेश प्रजापति, अनिल सोलंकी एवं थाना कोतवाली प्रतापगढ़ (राज.) के एएसआई भंवरलाल एवं सायबर सल के आरक्षक हिम्मत, मनमोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!