• Thu. Oct 1st, 2026

विवाहिता ने लगाई फांसी

BySurendra Jain

Apr 26, 2018

रतलाम। राजेन्द्र नगर निवासी 32 वर्षीय एक महिला ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका ने फांसी के पूर्व अपने पति के मोबाइल पर मैसेज कर जानकारी भी दी।
मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर निवासी स्वाति पति अमित ने अपने घर पर पंखे पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार सुबह में स्वाति का अपने पति अमित से बच्चे को उठाने की बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी उसके बाद अमित शहर सराय स्थित अपने कम्प्यूटर की दुकान पर आ गया था उसके बाद 11 बजे के लगभग उसके मोबाइल पर स्वाति का मैसेज आया और वह घर पहुंचा जब तक स्वाति पंखे पर लटक चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही हाट की चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा शव को उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!