• Fri. Oct 2nd, 2026

कलेक्टर ने समझी जनता की परेशानियां, कल से पूर्ववत होगी रजिस्ट्रियां

BySurendra Jain

Apr 25, 2018

रतलाम। कलेक्टर ने जनता की परेशानियों को समझते हुए रजिस्ट्रार ऑफिस को भेजे गए पूर्व के पत्र पर स्थगन कर दिया है आज लिखे गये संशोधन पत्र के अनुसार कलेक्टर ने रजिस्ट्रार ऑफिस पर भेजे गए। पूर्व के पत्र में दिए गए निर्देशों पर रोक लगाते हुए रजिस्ट्री पूर्ववत जारी रखने के आदेश दिये है। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर द्वारा पूर्व में भेजे गए पत्र के कारण पिछले 2 दिन से शहर के सभी मकानों भूखंडों की रजिस्ट्री लगभग रुक गई थी जनता को आ रही इन्हीं परेशानियों के मद्देनजर तथा सरकार को हो रहे राजस्व के नुकसान को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने आज रजिस्ट्रार को पुन: संशोधित पत्र जारी करते हुए अपने ही आदेश पर रोक लगा दी है ।

error: Content is protected !!