रतलाम। एक अज्ञात फोन पर पुलिस की सक्रियता से एक बड़ा मामला उजागर हुआ। घटना मेवाती मोहल्ला कुशलगढ़ थाना पिपलोदा की है। एक अज्ञात फोन काल से पुलिस को बताया जाता है कि एक 6 वर्षीय बालिका को जावरा में मेवाती पुरा शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जाया जा रहा है और इसकी मौत संदिग्ध है पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो जाती है आधी अधूरी जानकारी के बावजूद पुलिस मेवाती पुरा में वारिस खान पिता नाहर खान पास पहुंचती है जो बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे पुलिस शव को अपने कब्जे में लेती है। परीक्षा में उन्हें जगह-जगह चोट के निशान दिखाई देते हैं। तत्पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल आती है वहां पीएम से पता चलता है कि बच्ची की हत्या गला घोटकर की गई है। उक्त वारिस खा की यह तीसरी शादी थी जो उसने 8 महीने पहले ही की थी या उसके तीसरी बीवी की संतान थी और वो उसका सौतेला बाप था पुलिस का अंदेशा है कि बच्ची के साथ बलात्कार भी हुआ है जो विस्तृत मेडिकल जांच के बाद साफ होगा। इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहायक थाना प्रभारी पिपलोदा अमित तोलानी, फारेंसिक अधिकारी अतुल मित्तल, थाना प्रभारी जावरा शहर श्याम शर्मा का रोल सराहनीय रहा।
