• Fri. Oct 2nd, 2026

जावरा- नागदा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

BySurendra Jain

Dec 23, 2017

 

जावरा(आशीष शर्मा)। जावरा स्थित हुसैन टेकरी पर जियारत के लिए पहुंची नागदा निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मुख्य आरोपी इस महिला के पति का दोस्त ही था और लंबे समय से महिला पर बदनियती रखे हुए था।

पुलिस के अनुसार 22 दिसंबर को नागदा के चेतनपुरा निवासी एक महिला हुसैन टेकरी पर दर्शन के लिए पहुंची थी। टेकरी से वापस लौटते समय पति का दोस्त विक्की निवासी बिरलाग्राम मिला, वह इस महिला को नई चूल के सामने बने खंडहर में ले गया। यहां उसके दोस्त कालू पिता घासीराम, धोनी उर्फ पप्पू और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। चारों ने इस महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। नजदीक से एक मोटरसाइकिल गुजरने पर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। उक्त मोटरसाइकिल चालक की मदद से यह महिला वापस नागदा पहुंची और पति को जानकारी दी। अगले दिन जावरा पहुंचकर चारों दुष्कर्मियों के खिलाफ एफआईआईआर दर्ज करवाई गई।

सीएसपी दीपक शुक्ला के अनुसार आरोपी विक्की पिता घासीराम निावसी ई ब्लाक बिरलाग्राम, कालू उर्फ राकेश पिता घासीराम, अंबाराम उर्फ धोनी पिता बाबूलाल पाटीदार निवासी ई ब्लाक बिरलाग्राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में औद्योगिक थाना क्षेत्र टीआई एमपी सिंह परिहार, एसआई आर एस नागर, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह भदौरिया, कांस्टेबल हर्षवर्धन, घनश्याम नागर, राजसिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!