• Sun. Aug 16th, 2026

राज्य का बजट नहीं तो कैसे पूरा होगा रेल ब्रिज का काम

BySurendra Jain

Dec 23, 2017

 

आलोट(दुर्गा शंकर पहाड़िया)। दिल्ली-मुंबई रेल्वे ट्रेक पर जावरा-आगर मार्ग पर रेल्वे ने ओवर ब्रिज का काम 90 प्रतिशत तक पूरा कर दिया है। जो 10 प्रतिशत शेष रहा है, उसका दारोमदार अब मध्यप्रदेश शासन पर है। मध्यप्रदेश शासन ने ब्रिज निर्माण के लिए अब तक अपने हिस्से की रकम अदा ही नहीं की है, यही वजह है कि ब्रिज निर्माण का काम अब थम गया है।

विक्रमगढ़ आलोट के गेट नंबर 20 पर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण का काम फिलहाल सुस्त है। रहवासियों की यहा ओवर ब्रिज निर्माण की मांग पुरानी है। काम शुरू हुआ तो उम्मीद बंधी थी कि जल्द यह सौगात मिल जाएगी लेकिन अब परिस्थितियां उलट हो चली है। 12 करोड़ रूपए से अधिक लागत के इस ओवर ब्रिज के निर्माण को पूर्णता देने के लिए सेतु विकास निगम ने राज्यशासन को एक प्रस्ताव भेजा है। इस पर निर्णय नहीं हो सका है। सेतु विकास निगम को ब्रिज एप्रोच रोड और ज्वाइंट आर्म तैयार करवानी है। ठेकेदार फर्म रूपचंदानी कंस्ट्रक्शन के शिवकुमार के अनुसार मार्च तक इस काम को पूरा किया जाना है। रेल्वे अपने हिस्से का काम तेजी से कर रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश शासन से जरूरी स्वीकृतियां नहीं आने के कारण काम पूरा होने में समय लग सकता है। संभव है कि अगले वित्तिय वर्ष में प्रदेश शासन से जरूरी धनराशि प्राप्त हो और काम आगे बढ़ सके।

You missed

error: Content is protected !!