रतलाम। छत्रीपुल के पुर्ननिर्माण में हाल ही में एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। तकरीबन 2 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस पुल निर्माण के लिए जो सरिया इस्तेमाल किया जा रहा है, वह निम्न स्तर का है। तय मापदंड के अनुसार इस तरह के निर्माण में बेहतर कंपनियों के टेस्टेड माल का उपयोग किए जाने का प्रावधान है।
छत्रीपुल पुर्ननिर्माण का काम अब तक अपनी गति नहीं पकड़ सका है। हाल ही में ठेकेदार फर्म द्वारा यहां सरिए डालने का काम शुरू किया गया। पुल के निर्माण में राजोरी, मोइरा, पुष्पा, पोलाड अलग-अलग कंपनियों के सरिए कॉलम के लिए डाल दिए गए। खास बात यह है कि नगर निगम के भी किसी इंजीनियर ने इस मामले में ध्यान नहीं दिया।
