रतलाम। 80 फिट रोड़ स्थित स्नेह नगर में शुक्रवार दोपहर एक सूने मकान में चोरी की वारदात हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से ही कॉलोनी के लोगों में खासी दशहत है। जिस मकान में चोरी हुई उसका मालिक इप्का फैक्ट्री में कर्मचारी है। उनका परिवार जवाहर नगर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था, इसी दौरान चोर घर में हाथ साफ कर गए।
चोरी की यह वारदात स्नेह नगर निवासी कैलाश पिता रतनलाल परमार के यहां हुई। परमार शुक्रवार सुबह से ड्यूटी पर गए थे। पत्नी किसी कार्य से कुछ देर के लिए जवाहर नगर में रहने वाले छोटे भाई के यहां गई थी। दोपहर करीब डेढ बजे जब पत्नी वापस लौटी तो देखा घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। परमार के अनुसार बदमाशों ने अंदर के कमरे में रखी अलमारी का सारा सामन बिखेर दिया और उसमें रखे करीब दस हजार रुपए नगद, एक पायजब, सोने की झुमकी, टाप्स आदी सामान चोरी कर ले गए। बदमाश घर का सारा सामान भी बिखेर गए। चोरी की सूचना पुलिस की दी गई है।
