(न्यूज अंकित पाटीदार)
रतलाम। बिलपांक थाना क्षेत्र के रत्तागढ़खेड़ा गांव में शनिवार दोपहर 3 साल की एक बालिका की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। यह बालिका अपनी मां के साथ नाना के घर पर आई हुई थी और दोपहर के समय आंगन में खेल रही थी।
मृत बालिका खुशी उर्फ किरण के पिता पन्नालाल गनावा खाखरोल गांव में रहते है। शनिवार दोपहर वह अपने नाना कैलाश के घर के आंगन में खेल रही थी, इसी दौरान दो अवारा कुत्ते आपस में लड़ते हुए नजदीक रहने वाले नाथूलाल के मकान की दीवार से टकराए। दीवार कमजोर थी, वह भरभराकर आंगन में खेल रही खुशी पर गिरी। परिवार के लोग घायल खुशी को तत्काल ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
