• Sun. Aug 16th, 2026

कालिकामाता बगीचे में बनेगा ओपन जिम, कलेक्टर के साथ महापौर ने किया निरीक्षण

BySurendra Jain

Dec 1, 2017

 

रतलाम। कालिकामाता बागीचे का वर्तमान स्वरूप आने वाले दिनों में आपको बदला सा नजर आएगा। यहां ओपन जिम, व्यवस्थित फूड जोन बनेगा। इसके अलावा बागीचे के विस्तार के लिए पशु चिकित्सालय की जमीन को भी हस्तांतरित करने की प्लानिंग पर भी अब तेजी से काम होगा।

शुक्रवार सुबह महापौर डा. सुनीता यार्दे ने कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल व अन्य अधिकारियों के साथ शहर में प्रस्तावित व वर्तमान में जारी विकासकार्यो का अवलोकन किया। महापौर व कलेक्टर सुबह 9 बजे सबसे पहले फव्वाराचौक पर पहुंचे। यहां से कोर्ट तिराहा, अंबेडकर चौराहे तक फोरलेन बनाया जाना है। कलेक्टर ने बिजली कंपनी के ईई को जल्द पोल ट्रांसफर करने को कहा। दोपहर 12 बजे तक महापौर, कलेक्टर ने पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेंड, दो बत्ती चौराहा, कालाघोड़ा फूड जोन, लोकेंद्र भवन रोड़, कालिकामाता पार्क आदि जगहों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी अमित सिंह, जिपं सीईओ सोमेश मिश्रा, एसडीएम अनिल भाना, निगम आयुक्त एस.के. सिंह सहित नगर निगम के इंजीनियर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!