• Sat. Sep 26th, 2026

सोमवती अमावस्या पर श्री शिवशक्ति महांकाल बजरंग मंदिर पर अखंड ज्योत स्थापना के साथ महाआरती का आयोजन किया

BySurendra Jain

Dec 14, 2020

खबर पक्की, 14 दिसंबर, रतलाम। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर शक्ति नगर स्थित श्री शिवशक्ति महांकाल बजरंग मंदिर पर अखंड ज्योत स्थापना के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के वरिष्ठजन मुबारिक खान, श्रीमती सीमा टांक, जनक नागल, रमेश तिवारी, दिनेश सोलंकी, नवीन व्यास, श्रीमती अर्चना विजय मीणा के द्वारा अखंड ज्योत की विधिविधान से स्थापना की गई।
इस मौके पर आयोजित महाआरती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऋषभ सुराणा, मनीष सोनी, मनमीत सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, प्रहलाद पटेल, हर्ष दशोत्तर सहित सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक मदन मीणा, जयदीप शर्मा, प्रणय मीणा, दीपक शर्मा, आयुष पांडेय, चेतन्य डाबी, चन्द्रप्रकाश शर्मा, नारायणदास, संगीता पोरवाल, कोमल रावल, आदित्य आचार्य, अमित शर्मा, जयदीप चौहान, महेश रावल सहित बड़ी संख्या में शक्ति नगर और आसपास के कालोनियों के निवासी मौजूद थे। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि मंदिर में स्थापित की गई। अखंड ज्योत बालाजी मंदिर से लाई गई थी।

error: Content is protected !!