• Sat. Sep 26th, 2026

किसान बील किसानों के हित में बनाया गया है : विधायक सिसोदिया

BySurendra Jain

Dec 14, 2020

खबर पक्की, 14 दिसंबर, रतलाम। किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किसानों के हित में किसान बील लाकर ऐतिहासिक कानूनी प्रावधान किए हैं।
उपरोक्त बात बताते हुए मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी अमित शाह जेपी नड्डा ने देशभर में पार्टी के माध्यम से पत्रकार वार्ता आयोजित कर मीडिया के माध्यम से किसानों को हमारा पक्ष हमारी विचारधारा किसानों तक वह उन लोगों तक पहुंचाने के लिए जो कि किसानों को गुमराह कर रहे हैं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जा रहा है जो लोग किसानों के नाम से राजनीति करने में लगे हुए हैं उनको यह बील रास नहीं आ रहा है। सकारात्मकता को नकारात्मक बताने वाले यह लोग किसानों को भड़का रहे हैं जबकि इस बिल के माध्यम से बिचौलियों ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि यह बिल किसान विरोधी है। जबकि इस बिल में ऐसा कुछ नहीं है यह बिल किसानों का हितैषी होगा किसानों को अपनी उपज का वाजिब दाम मिलेगा उसके लिए बनाया गया है। और दोनों सदनों में पूरी पारदर्शिता के साथ इस बिल को पास हुआ है अब यह किसानों के लिए परिवर्तन का दौर है। विदेशी ताकतें, वामपंथी दल और कांग्रेस यह तीनों मिलकर किसानों को भड़काने में लगी हुई है और अराजकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं जबकि 4 जून 2020 को भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने इस बिल का स्वागत कर एक अखबार में अपना इन्टरव्यू भी दिया था लेकिन आज वह भी विरोध कर रहे हैं। किसान बील मेंं कृषी करार,दाम बढ़ाने, विवादों का निपटारा तीस दिन में होने जैसे नियम बनाए गए हैं जो कि किसानों के हित में है।अब किसानों को इस बिल के माध्यम से अपनी उपज का दाम निर्धारण करने का अधिकार होगा। लेकिन किसानों के हित की बातें विपक्षी को रास नहीं आ रही हैं।वे अन्य दलों के माध्यम से मिलकर आन्दोलन करवा रहे हैं। सच तो यह है कि देश और देश के लोगों के हित में जब भी फैसले लिए जाते हैं तब कांग्रेस को विरोधी करना होता है।चाहे नागरिकता संशोधन बिल की बात हो या कश्मीर से धारा 370 हटाने का विषय हो या मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के कलंक से मुक्ति दिलाने का निर्णय हो।एक राष्ट्र एक बाजार की अवधारणा विकसित करने के लिए यह बाधा मुक्त व्यवस्था किसानों के लिए की गई है।
शहर विधायक कश्यप ने बताया कि इस बिल के माध्यम से बिचौलियों का कमीशन खोरी समाप्त होगी और किसान अपनी उपज व्यापारियों को सिधे बेच सकेंगे और उन्हें अपनी उपज का उचित दाम भी मिलेगा।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कृष्णा सोनी, मयूर जी तथा भाजपा प्रवक्ता अरुण राव उपस्थित थे।

error: Content is protected !!