• Sun. Sep 20th, 2026

रतलाम में माता-पिता और बेटी की हत्या की वारदात

BySurendra Jain

Nov 26, 2020

खबर पक्की, 26 नवंबर, रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र के जवाहर नगर मुक्तिधाम के पास राजीव नगर में स्थित तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित घर के अंदर माता-पिता और उनकी 21 वर्षीय बेटी के शव मिले हैं। तीनों की गोली मारकर हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। क्योंकि तीनों के शरीर पर खून निकला हुआ था और गोली लगने के निशान हैं। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें गोली लगी है या किसी अन्य वस्तु से चोट पहुंचाई गई है। एसपी गौरव तिवारी अगर जल अधिकारी डॉ अतुल मित्तल और पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहै हैं। जिन कमरों में शव मिले हैं, वहां किसी को नहीं जाने दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड पर हेयर सैलून की दुकान चलाने वाले 50 वर्षीय गोविंद सिंह सोलंकी, उनकी 45 वर्षीय पत्नी शारदा और 21 वर्षीय बेटी दिव्या के शव उनके घर के दो कमरों में पाए गए हैं। माता-पिता के शव पीछे के कमरे और बेटी का शव आगे के कमरे में पड़ा था। क्षेत्र वासियों के अनुसार क्षेत्र में ही रहने वाले उनके एक परिचित ने गुरुवार सुबह 7 से 8 के बीच गोविंद सिंह को फोन किया था। फोन रिसीव नहीं करने पर जब वे मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर शव पड़े हुए थे। उन्होंने गोविंद सिंह की बड़ी बेटी मीनाक्षी जो शहर के ही नेहरू नगर स्थित अपने ससुराल में रह रही है, उन्हें सूचना दी। इसके बाद बेटी और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इधर सूचना मिलने पर एसपी गौरव तिवारी व बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने कमरे में पहुंच कर जांच शुरू की। सुबह 11:15 बजे तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच कर रहे थे उनके घटनास्थल से बाहर आने के बाद ही पता चलेगा कि तीनों की मौत के क्या कारण है।

error: Content is protected !!