• Fri. Nov 27th, 2026

रात्रि भत्ते को लेकर स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, रेल प्रबन्धक को सौंपा ज्ञापन

BySurendra Jain

Nov 25, 2020

खबर पक्की, 25 नवंबर, रतलाम। रेलवे बोर्ड स्टेशन मास्टर्स सहित उन सभी रेल कर्मचारियों के रात्रि भत्ते को भुगतान बन्द कर दिया है जिनका मूल वेतन 43600 रुपए से अधिक है साथ ही इसे जुलाई 17 से बन्द करने के कारण रिकवरी के आदेश भी दिए गए है। रेलवे बोर्ड के इस आदेश के विरोध में पिछले दो महीने से आल इण्डिया स्टेशन मास्टर्स एसोसियेशन(एस्मा) के बैनर तले सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के स्टेशन मास्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
पूर्व में विरोध स्वरूप मोमबत्ती की रोशनी में रात्रि में दो घंटे काम करके एवं काला रिबन लगाकर रात्रि भत्ते में सीलिंग के आदेश के खिलाफ स्टेशन मास्टर्स अपना विरोध दर्ज करवा चुकी है किन्तु रेल प्रशासन द्वारा इस आदेश को वापस नहीं लेने के कारण बुधवार को एस्मा के आव्हान पर सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के स्टेशन एवं मण्डल मुख्यालयों के साथ साथ उज्जैन स्टेशन पर एस्मा के रतलाम मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में स्टेशन मास्टर्स ने एकत्रित होकर एवम् मांगो की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। रतलाम में एस्मा मण्डल अध्यक्ष विकास कुमार बड़ोले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मण्डल रेल प्रबन्ध को रात्रि भत्ते में सीलिंग के विरोध में ज्ञापन सौपा। प्रतिनिधि मण्डल में नीरज सतीजा, माया यादव,जगदीश प्रसाद गुप्ता, सतीष फुले, ब्रजेश मीणा, ब्रजेश गेहलोत, राजेश मिश्रा, राजेश मीणा, रणजीत पंडित शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!