खबर पक्की, 17 जुलाई, रतलाम। मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से शुक्रवार को 8 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इस अवसर पर उपस्थित डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित तथा हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा स्वस्थ मरीजों का स्वागत-अभिनंदन करतल ध्वनि से किया गया। जो पेशेंट हॉस्पिटल से अपने घर पहुंचे उनमें रतलाम के जवाहर नगर के 53 वर्षीय पुरुष, जावरा के सुतारीपुरा का 21 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवती, तंबाकू बाजार का 25 वर्षीय युवक, रतलाम के राजीव नगर का 40 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर का 37 वर्षीय पुरुष, राम मंदिर चौराहे का 40 वर्षीय पुरुष तथा विनोबा नगर की 30 वर्षीय महिला पेशेंट सम्मिलित है।
