• Fri. Sep 11th, 2026

बैंक हड़ताल से 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, फाइव-डे वर्किंग की मांग को लेकर प्रदर्शन, 50 बैंक बंद रहे

BySurendra Jain

Sep 11, 2026

खबर पक्की, 11 सितंबर, रतलाम। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के तहत रतलाम में करीब 50 बैंकों के 1000 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंकों में कामकाज बंद रहा और रतलाम शहर सहित जिले में 100 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ।
बैंककर्मियों ने मित्र निवास रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने, सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण क्करुढ्ढ योजना वापस लेने और योजना में द्विपक्षीय चर्चा के जरिए बदलाव करने की मांग की। इसके साथ ही लंबित मांगों के समाधान की मांग भी उठाई।
मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन को विजय कुमार सोनी, नरेंद्र कुमार सोलंकी, आईएल पुरोहित, जयंत नेनानी, नरेंद्र जोशी, योगेश कोकरा, कल्पेश बैरागी, प्रकाश अग्रवाल, राजेश जोशी और अशोक कनेरिया ने संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में हरिश पालीवाल, परितोष पाठक, अविनाश यादव, सौरभ सिंघल, पीयूष चौधरी, अमित शुक्ला, पवन चौहान, आशीष शिकारी, राहुल खोईवाल, सुरेखा विजयवर्गीय, चंदना दवे, स्वाति नायर, श्रद्धा अग्रवाल, शेल्जा मिश्रा और योगेश खोखरा सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए। बैंक कर्मचारियों के अलावा यूनियंस के सभी घटक संगठनों, केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज संगठन और श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के पदाधिकारी व सदस्य भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

error: Content is protected !!