खबर पक्की, 17 जुलाई, रतलाम। जिले के जावरा सिटी थाने क्षेत्र में 3 दिन पूर्व हुए गोलीकांड में शामिल मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
शुक्रवार को नवीन कण्ट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता के दौरान एसपी गौरव तिवारी ने जावरा गोलीकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शाहनवाज पिता शब्बीर खलीन 21 वर्षीय निवासी गुदड़ीतोडा मंदसौर तथा अज्जू उफऱ् अजहर पिता जाहिर मिर्जाबेग 21 वर्षीय निवासी बारी मोहल्ला प्रतापगढ़ को ग्राम हिकमत अमली से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने का काफी प्रयास किया। इस दौरान आरोपी शाहनवाज और अजहर को गंभीर चोटे भी आयी है। आरोपियों से पुलिस को पूछताज के दौरान कई चौकाने वाले जानकारी मिली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना में 6 और आरोपी शामिल है।
घटना का मास्टमाइंड रोशन लाला निवासी आक्यापुर प्रतापगढ़, रोशन लाला का बेटा अरबाज लाला है। फैजल निवासी निवासी परवलिया रतलाम, कालू उफऱ् शाकिर निवासी परवलिया रतलाम दोनों ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल देने वाले है। वही दीपक मालवीय निवासी पिपलियामंडी मंदसौर के दो पहिया वाहन की नम्बर प्लेट बदल कर घटना को अंजाम दिया गया। मम्मू उफऱ् शादाब निवासी प्रतापगढ़ ने आज में गिरफ्तार किये गये आरोपी शाहनवाज और अजहर को मास्टमाइंड रोशन लाला से मिलवाकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में शामिल मास्टमाइंड समेत 6 आरोपी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित कर खोजबीन शुरू कर दी है।
4 जुलाई शाम 5.30 कमानी गेट जावरा पर किराना व्यापारी पर बाइक पर आये अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी थी। जिससे व्यापारी के पेरो में तीन गोलिया लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जावरा के दोनों थाना प्रभारी, नामली थाना प्रभारी ,ताल थाना प्रभारी समेत कई अन्य थानों और साईबर सेल के नेतृत्व में 6 टीमें बनाई। इस दौरान पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपी और आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 6 आरोपियों की तलाश जारी है।
जावरा गोलीकांड का मास्टमाइंड गिरफ्तार
