• Tue. Jul 28th, 2026

रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के कोच

BySurendra Jain

Jul 11, 2017

 

मुंबई। टीम इंडिया के अगले कोच पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री होंगे। सोमवार को सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर की सलाहकार समिति ने 5 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया था। आखिरी मुकाबला शास्त्री और सहवाग के बीच माना जा रहा था, लेकिन अंतिम मुहर रवि शास्त्री के नाम पर लगी।

कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद रवि शास्त्री ही थे। सोमवार को सौरव गांगुली ने कहा था कि कोच के लिए प्रक्रिया पूरी हो गई है, कोहली से बात कर कोच का ऐलान कर दिया जाएगा। सोमवार को क्रिकेट एडवायजरी कमिटी के साथ अमिताभ चौधरी और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी भी कोच पद के उम्मीदवारों के इंटरव्यू के दौरान बैठे थे। इस दौरान पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ. सचिन तेंदुलकर लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे, तो सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण मुंबई में थे। पांच उम्मीदवारों रवि शास्त्री, रिचर्ड पाइबस, टॉम मूडी, वीरेंद्र सहवाग और फिल सिमंस इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे। इंटरव्यू के बाद सीएसी कमेटी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि सभी उम्मीदवारों का प्रजेंटेशन बढ़िया रहा, लेकिन कुछ भी नया नहीं था। गौरतलब है कि इन पांच नामों में से रवि शास्त्री और टॉम मूडी एक साल पहले भी टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले के साथ इंटरव्यू दे चुके थे। उस समय क्रिकेट एडवायजरी कमिटी ने रवि शास्त्री और टॉम मूडी को खारिज कर अनिल कुंबले को टीम इंडिया का कोच चुना था।

error: Content is protected !!