• Thu. Jul 30th, 2026

नेशनल ट्रैप शूटिंग में दिव्यलक्ष्य का लगातार दूसरा स्वर्ण

BySurendra Jain

Dec 31, 2025

नेशनल ट्रैप शूटिंग में दिव्यलक्ष्य का लगातार दूसरा स्वर्ण, राज्य का नाम किया रोशन
दृढ़ संकल्प, एकाग्रता और अटूट मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए रतलाम जिले के ग्राम पंचेड निवासी दिव्यलक्ष्य चौहान ने एक बार फिर राज्य को गौरवान्वित किया है। दिव्यलक्ष्य ने 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में ट्रैप शूटिंग (श्रवण बाधित वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसका आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा किया गया था।
इस जीत के साथ दिव्यलक्ष्य ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जो उनकी निरंतरता और असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है।

ट्रैप शूटिंग जैसे अत्यंत चुनौतीपूर्ण खेल में मानसिक मजबूती, अनुशासन और गहन एकाग्रता की आवश्यकता होती है—और दिव्यलक्ष्य चौहान ने इन सभी गुणों का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया।

द डेली कॉलेज, इंदौर के पूर्व छात्र दिव्यलक्ष्य ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे राज्य की खेल विरासत को गौरव प्रदान किया है।
उनकी बहुआयामी खेल प्रतिभा का प्रमाण इससे भी मिलता है कि इससे पहले वे राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीत चुके हैं। वे देश के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने एक से अधिक खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं।

इस उपलब्धि के लिए दिव्यलक्ष्य चौहान ने (NRAI) के Secretary General of the NRAI जनरल कु. सुल्तान सिंह का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने एच.एच. श्री ब्रहदंबा दास राजाह राजगोपाल तोंडईमान बहादुर एवं श्री पृथ्वीराज तोंडईमान (पुदुकोट्टई) का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिनसे उन्हें रॉयल पुदुकोट्टई स्पोर्ट्स क्लब में उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

आगे की योजना को लेकर दिव्यलक्ष्य चौहान ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना है और वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ इस दिशा में तैयारी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!