• Tue. Jul 28th, 2026

बेटियों ने दिखाया दम, सेमीफाइनल में रखा कदम

BySurendra Jain

Jul 15, 2017

डर्बी (एजेंसी)। महिला क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की टीम ने न्यूजीलैंड को 186 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच डर्बी में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2017 के करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 265 रन बनाए और न्यूजीलैंड की टीम को 266 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 25.3 ओवर में 79 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह भारत ने 186 रनों से यह अहम मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने करियर बेस्ट बॉलिंग करते हुए 5/15 विकेट लिए। टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज को उनकी 109 रनों की मैच विनिंग पारी के लिएमैन ऑफ मैचचुना गया।

टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 265 रन बनाए। इंडिया की ओर से मिताली राज ने अपने वनडे करियर का छठा शतक जमाया। मिताली ने 109 रनों की पारी खेली जबकि वेदा कृष्णमूर्ति ने 70 और हरमनप्रीत कौर ने 60 रनों की शानदार पारियां खेली। भारत ने आखिरी 60 बॉल पर 90 रन बनाए। इस मैच में भारतीय कप्तान मितानी राज ने शानदार बैटिंग करते हुए सेन्चुरी लगाई। उन्होंने अपने 100 रन 116 बॉल पर पूरे किए। ये उनके वनडे करियर की छठी वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली सेन्चुरी रही

error: Content is protected !!