• Sat. Sep 12th, 2026

विकेट कीपिंग के शतक से एक कदम दूर धोनी

BySurendra Jain

Aug 27, 2017

पल्लेकल, एजेंसी। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के लिए पल्लेकल में श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे वनडे में एक विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। धौनी ने धनुष्का गुणाथिलाका को स्टंप कर दुनिया में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले पूर्व श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

धौनी ने पल्लेकल में अपना 298वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और उन्होंने गुणाथिलाका को स्टंप कर वनडे में अपने 99 स्टंप पूरे किए। धौनी ने यह कमाल युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी पर किया, जब बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गुणथिलाका (19) उनका शिकार बन गए। अब धौनी के पास वनडे किकेट में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बनने का शानदार मौका है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की बात करें तो धौनी अब तक 160 स्टंप कर चुके हैं। सभी तरह के क्रिकेट फॉर्मेट में इतने स्टंप आज तक किसी भी अतरराष्ट्रीय खिलाड़ी  ने नहीं किए हैं। संगकारा के नाम 404 मैचों में 99 स्टंप्स थे, जबकि धौनी ने यह कारनामा 298वें मैच में किया है।

वन डे में सफल विकेट कीपर

 

99 एमएस धौनी, भारत (2004-2017 जारी)

 

99 कुमार संगकारा, श्रीलंका (2000-2015)

 

75 रमेश कालुवितरणा, श्रीलंका (1990-2004)

 

73 मोइन खान, पाकिस्तान( 1990-2004)

 

55 एडम गिलक्रिस्ट, ऑस्ट्रेलिया (1996-2008)

error: Content is protected !!