• Wed. Aug 12th, 2026

24 वी बटालियन का संकल्प किसी भी शासकीय, अशासकीय सामाजिक एवं व्यक्तिगत कार्यक्रम में डिस्पोजल का उपयोग नहीं करेंगे

BySurendra Jain

Oct 2, 2019

खबर पक्की: जावरा( निप्र)2 अक्टूबर 2019 को गांधी जयंती के पावन अवसर पर “स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत” को सार्थक करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल, 24वीं वाहिनी, जावरा के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि “हम अब कभी भी किसी भी शासकीय, सामाजिक या व्यक्तिगत कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के “डिस्पोजल” का उपयोग नहीं करेंगे।
24वीं वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारी अपने संकल्प में सफल हो सकें, इसलिये वाहिनी में स्तरीय स्टील की एक हजार थाली, चार हजार कटोरी, दो हजार चम्मच व एक हजार ग्लास खरीदे गये हैं तथा चाय-नाश्ता आदि के लिये भी 200 कप व प्लेट्स खरीदी गई है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का यह आयोजन जावरा चौबीसी बटालियन में देखा गया है इस प्रकार का कोई आयोजन कहीं देखने में नहीं आया है ।आज बटालियन परिसर का भ्रमण करते हुए पाया गया कि श्री महेश चंद जैन जब से जावरा में पदस्थ हुए हैं तब से उन्होंने कई रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किये है अगर हम परिसर में देखें तो लगभग 12 सो पोधे रोपे गए वही बच्चो के लिए चिल्ड्रन पार्क बनाया गया। ,इसके साथ ही परिसर में जगह-जगह कीचड़ व गंदगी थी उनकी साफ सफाई करवा कर आंतरिक रोड बनाया गया एवं हजारों की संख्या में पेबर ब्लॉक भी लगाए गए। सामुदायिक भवन का जीणोद्धार कराया गया एवं पहली बार सामुदायिक भवन के बाहर गरबे का भी आयोजन हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं भाग ले रही है, प्रतिदिन उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता है। निरीक्षण के समय कमांडेंट श्री महेश चंद जैन के साथ ही सहायक सेनानी सुभाष शर्मा, निरीक्षक यशपाल कुठरे एवं उप निरीक्षक गोयल भी उपस्थित थे

error: Content is protected !!