खबर पक्की : 1 अक्टूबर झाबुआ भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को बांटने की राजनीति भारी पड़ गई कांग्रेसी उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को पाकिस्तानी उम्मीदवार बताना भारी पड़ गया इसकी शिकायत कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को की गई थी चुनाव आयोग ने पूरी रिपोर्ट कलेक्टर झाबुआ से मांगी थी । कलेक्टर झाबुआ की रिपोर्ट के आधार पर उक्त तथ्यों को सही पाया गया और इसी आधार पर चुनाव आयोग के निर्देश पर झाबुआ जिला प्रशासन द्वारा गोपाल भार्गव के खिलाफ झाबुआ कोतवाली थाने पर गोपाल भार्गव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।
