• Tue. Sep 29th, 2026

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका झूठे हलफनामे में चलेगा मुकदमा।

BySurendra Jain

Oct 1, 2019

खबर पक्की :1 अक्टूबर नई दिल्ली ,महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को सुप्रीम कोर्ट की ओर से मंगलवार को बड़ा झटका चला है।ग चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रद्द करते हुए उनके खिलाफ ट्रायल चलाने का आदेश दिया है। उनके खिलाफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में ट्रायल चलेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना था कि 2014 के चुनावी हलफनामे में आपराधिक केसों की जानकारी छिपाने पर फडणवीस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की इजाजत दी जाए या नहीं।
फडणवीस पर 2014 के चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक केसों की जानकारी छिपाने का आरोप है।ये दोनों केस नागपुर के हैं। इनमें एक मानहानि और दूसरा ठगी का है। वकील सतीश उईके ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि 2014 के चुनाव का नामांकन दाखिल करते समय में फडणवीस ने झूठा हलफनामा दायर किया था।हालांकि इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी और कहा था कि याचिका में तथ्यों की कमी है।

You missed

error: Content is protected !!