खबर पक्की : 29 सितंबर, छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस को आशीर्वाद होटल के 24 दिन के ही वीडियो फुटेज मिले हैं लेकिन होटल के आसपास की और सामने की लोकेशन में व्यवसायिक परिसरो में अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगे हुए हैं अगर पुलिस चाहे तो होटल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए इन व्यवसायिक परिसरों से वीडियो फुटेज ले सकती है साथ ही होटल के आसपास व्यवसाय करने वाले और रहने वालों के बयान लिए जा सकते हैं जिसमें और कई चौंकाने वाली जानकारियां उजागर हो सकती है। आसपास रहने वालों से मिली जानकारी के अनुसार होटल में 24 घंटे संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती थी तथा आसपास वाले उनकी गाड़ियों के अपने यहा पार्क होने से परेशान रहते थे। जिस्मफरोशी के अलावा जुआ खेलने और शराब नोशी के लिए भी यहां लोग आते थे।
