• Wed. Sep 30th, 2026

अनैतिक कृत्यों का अड्डा बना होटल आशीर्वाद थोड़ी देर में होगा सील, अपराधियों पर मृत्युदंड की धाराएं बढ़ाई: एस पी रतलाम

BySurendra Jain

Sep 28, 2019

खबर पक्की: 28 सितंबर रतलाम, रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर एक पत्रकार वार्ता में आज पत्रकारों को जानकारी दी कि होटल आशीर्वाद जिसमें गैंगरेप की घटना हुई थी अनैतिक कार्यों का अड्डा बन चुका था और इस कारण आज होटल सील किया जा रहा है। साथ ही गैंगरेप को अंजाम देने वाले अपराधियों पर व्यस्क अपराधियों की तरह मुकदमा चलाने के लिए कई धाराओं का इजाफा किया गया है क्योंकि जिस तरह अपराध को अंजाम दिया गया वह किसी अबोध बालक द्वारा ना करना पाया गया है उन्होंने बताया की उक्त अपराध के विवेचना में धारा 363 ,366 (a) 449,384,506,376d(a)120 b व कई अन्य धाराएं लगाई गई है। अपराध की गंभीरता को देख कर एसआईटी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि दो बाल अपचारियो सहित शकील और फरहान पिता शरीफ खान, सैयद आदिब अली पिता अशरफ अली, इमरान पिता रईस खान, दीपक उर्फ दीपू पिता सीताराम चौहान एवं प्रदीप अग्रवाल पिता सुभाष चंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है इनमें से कई अपराधियों का पुराना पुलिस रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है उन्होंने बताया क्यों होटल आशीर्वाद में दो 2 घंटे के लिए रूम दिए जाते थे और अधिकतर बुकिंग लोकल रतलाम के लोगों द्वारा ही की जाती थी इससे स्पष्ट है कि उक्त होटल आशीर्वाद अपराधियों का और अनैतिक कार्यों का अड्डा बन चुका था और यह सब संचालक की जानकारी में था उसके द्वारा कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे कि होटल में आने वाली महिलाओ का आइडेंटी वेरिफिकेशन नहीं किया जाए और उनसे किसी तरह की पूछताछ नहीं की जाए इससे साफ पता चलता है कि खुद संचालक द्वारा अनैतिक कार्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा था और अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था उन्होंने कहा कि इस अपराध में जो जो भी शामिल पाया जाएगा उन सब के खिलाफ पुलिस बगैर किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए कठोर सजा दिलवाने के लिए भरसक प्रयास करेगी और इसके लिए फास्ट सुनवाई के लिए भी न्यायालय से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल आशीर्वाद को अभी थोड़ी देर में सील कर दिया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!