• Sat. Nov 14th, 2026

गौरव तिवारी, पिंकी आकाश और साबिर अहमद के निलंबन की मांग, रेप पीड़िता को न्याय के लिए वकीलों का धरना जारी: रतलाम की जनता का वकीलों को सलाम

BySurendra Jain

Sep 27, 2019

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति
उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली
2.श्रीमान मुख्य न्यायाधिपति महोदय 
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर 
3. श्रीमान पोर्ट फोलियो न्यायाधिपति
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इन्दौर 
4. श्रीमान डीजीपी महोदय, 
मध्यप्रदेश पुलिस, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

महोदय, 
जिला अभिभाषक संघ रतलाम (मध्यप्रदेश) की ओर से निम्नानुसार शिकायत प्रस्तुत कर निवेदन है कि – 
1. यह कि रतलाम शहर की एक नाबालिग 14 वर्षीय बालिका के साथ षडयंत्रपूर्वक गैंगरेप कर उसे ब्लेकमेल किए जाने तथा उसके साथ किए गए अमानवीय कृत्य की घटना से सम्पूर्ण रतलाम जिले में आम जनता में काफी आक्रोश है। 
2. यह कि रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी व्दारा पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम व्दारा इस घटना के सम्बन्ध में दर्ज अपराध क्रमांक 505/2019 के आरोपियों को षडयंत्रपूर्व बचाए जाने का प्रयास किए जाने पर आमजनता में काफी आक्रोश होने पर इस मामले में कुल दो नाबालिग अपचारियों को गिरफ्तार कर दिनांक 25.09.2019 को बाल सम्प्रेक्षण गृह रतलाम में पेश किया और अन्य तीन बालिग और शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 
3. यह कि उक्त तीन बालिग आरोपियों को दिनांक 26.09.2019 को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम व्दारा सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार कर शाम करीब 05.30 बजे व्दितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश पाक्सो ए्क्ट साबिर अहमद 
खान के न्यायालय में बगैर लोक अभियोजक की उपस्थिति में अनुसंधान अधिकारी पिंकी आकाश व्दारा एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर केस डायरी के साथ पेश किया गया और उसके साथ इन तीनों आरोपियों को न्यायिक निरोध मेंं भेजे जाने का आवेदन पेश किया। उक्त आवेदन आरोपियों से षडयंत्र कर पेश किया गया जबकि इऩ तीनों आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड इस आधार पर लिया जाना चाहिए था कि- 
सभी आरोपियों व्दारा शहर की अन्य छात्राओं के वीडियो बनाकर उन्हें भी ब्लेकमेल किया गया था और वे वीडियो इन आरोपियो के कब्जे में थे, जिस होटल में ले जाकर नाबालिग छात्रा को ब्लेकमेल कर उसके साथ गैंगरेप किया गया था, उसके मालिक को मामले में बचाया गया और उसकी इस घटना में संलिप्तता केवल यही तीन आरोपी जानते थे, जिनसे पूछताछ की जाना थी, इऩ आरोपियों से यह पूछताछ की जाना थी कि इन्होंने और कितनी नाबालिग छात्राओं को इस तरह ब्लेकमेल किया और वे कौन थी और इनके साथ भी क्या इन आरोपियों ने गैंगरेप किया, इऩ पांचों आरोपियों के अतिरिक्त इस घटना में और कौन-कौन आरोपी शामिल हैं, इसकी पूछताछ की जाना थी। 
4. उपरोक्त सभी आधारों पर इऩ तीन दिनांक 25.09.2019 को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इसके पश्चात दिनांक 26.09.2019 को पुलिस शहर की कानून व्यवस्था में लगी रही, इस प्रकार पुलिस व्दारा संतोषजनक और न्यायोचित अनुसंधान किया ही नहीं जा सकता था। जिस होटल में बालिका के साथ आरोपियों व्दारा गैंगरेप किया गया उसे एक राजनैतिक पार्टी का संरक्षण प्राप्त नेता व्दारा 30.05.2019 को किसी अन्य व्यक्ति को लीज पर देना बताया गया लेकिन इस स्टाम्प पर जो नौटरी की गई थी उसका क्रमांक ही अंकित नहीं था। इस प्रकार इस स्टाम्प के आधार पर वास्तविक होटल मालिक को आरोपी नहीं बनाया गया। 
5. आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड न मांगा जाकर इस मामले को दबाने का प्रयास किया जाने की सूचना मिलने पर जिला अभिभाषक संघ रतलाम के अध्यक्ष सहित समस्त अधिवक्तागण विशेष न्यायाधीश साबिर अहमद खान के न्यायालय में जाने के लिए तैयार हुए लेकिन उनके व्दारा एसपी के निर्देश पर किसी भी अधिवक्ता को उनके न्यायालय में नहीं जाने दिया गया और भारी पुलिस बल तैनात कर इस न्यायालय से दूर रखा गया। 
5.यह कि इसी बीच विशेष न्यायाधीश साबिर अहमद खान ने लोक अभियोजक की अनुपस्थिति में बगैर किसी अधिवक्ता को सुने अनुसंधान अधिकारी पिंकी आकाश की ओर से प्रस्तुत न्यायिक निरोध आवेदन स्वीकार कर लिया और तीनों आरोपियों को न्यायिक निरोध में भेजे जाने का आदेश दे दिया, जिसके बाद पिंकी आकाश और भारी पुलिस बल इन तीन आरोपियों को लेकर जिला जेल रतलाम चला गया।
6.यह कि न्यायालय परिसर से पुलिस बल हटने के बाद समस्त अधिवक्ता साबिर अहमद खान के न्यायालय में पहुंचे तो उन्होंने यह कहकर मामले को दबाना चाहा कि पुलिस ने पुलिस रिमाण्ड नहीं मांगा इसलिए उन्होंने रिमाण्ड नहीं दिया। इस पर समस्त अधिवक्ता उपसंचालक अभियोजन सुशील कुमार जैन के पास पहुंचे और मामले की जानकारी लेना चाही तो उनके व्दारा कहा गया कि अनुसंधान अधिकारी ने उनकी जानकारी के बगैर न्यायिक निरोध मांग लिया है और वे इस मामले में इसलिए हाजिर नहीं हुए कि उन्हें पुलिस व्दारा तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कोई सूचना ही नहीं दी गई थी। 
7. यह कि इसके पश्चात अधिवक्तागण पुनः साबिर अहमद खान के न्यायालय में पहुंचे और उनसे कहा कि लोक अभियोजक को सुन बगैर और उन्हें इस मामले की सुनवाई की जानकारी दिए बगैर तीन आरोपियों को न्यायिक निरोध कैसे स्वीकार किया गया तो उनके व्दारा कहा कि वे इस मामले में कोई चर्चा नहीं करेंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि उनके व्दारा बगैर लोक अभियोजक की उपस्थिति के आदेश पत्रिका में उनकी उपस्थिति कैसे अंकित की गई तो भी उनके व्दारा किसी भी प्रकार का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया और वे समस्त अधिवक्ताओं को यह कहकर अपने चैम्बर में चले गए कि वे थोड़ी देर बाद आकर मामले में आगामी कार्यवाही करेंगे। 
8. यह कि इसके पश्चात विशेष न्यायाधीश साबिर अहमद खान समस्त अधिवक्ताओं को उनके न्यायालय में खड़ा कर अपने चैम्बर से बगैर किसी सूचना के अपने घऱ चले गए और समस्त अधिवक्ता, उपसंचालक अभियोजन सुशील कुमार जैन, थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड़ राजेन्द्र वर्मा आदि पुलिस बल उनके न्यायालय में उऩका इंतजार ही करते रहे। 
9.यह कि समस्त अधिवक्ता उऩके कहे अनुसार कई घण्टों तक न्यायालय परिसर में रुके रहे और इसके पश्चात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रतलाम डीएस कुमरे और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश कुमार पाटीदार अधिवक्ताओं के पास आए और उनके व्दारा भी बताया गया कि साबिर अहमद खान न्यायालय में आएंगे लेकिन वे अपने न्यायालय में नहीं आए। रतलाम शहर की एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कृत्य की घटना को दबाने, आरोपियों को संरक्षण दिए जाने और विशेष न्यायाधीश व्दारा भी पुलिस की उक्त गैरकानूनी कार्यप्रणाली को संरक्षण दिए जाने के विरोधस्वरुप जिला अभिभाषक संघ रतलाम के समस्त अधिवक्ता दिनांक 26.09.2019 को शाम 05.30 बजे से दिनांक 27.09.2019 को प्रातः 05.00 
के पश्चात से निरन्तर तक उनके न्यायालय के बाहर ही बैठे रहे लेकिन उन्हें सन्तुष्ट किए जाने अथवा मामले की गम्भीरता से नहीं लिया गया और किसी भी प्रकार की कोई सन्तोषजनक कार्यवाही नहीं की गई। 
उपरोक्त समस्त घटनाक्रम की अधिवक्ता समुदाय घोर निन्दा करते हैं और आपसे मांग करते हैं कि –
1.रतलाम शहर मे उक्त जघन्य अपराध को दबाने, आरोपियों को बचाने और राजनैतिक दबाव में कार्य करने, बालिग आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड नहीं मांगे जाने पर पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी का ट्रांसफर तत्काल रतलाम जिले से किया जावे और उन्हें निलम्बित किया जावे।
2. विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रतलाम साबिर अहमद खान के विरुध्द तत्काल कार्यवाही करते हुए इन्हें निलम्बित किया जावे और इऩका स्थानांतरण रतलाम जिले से किया जावे।
3. पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर दर्ज अपराध क्रमांक 505.2019 का अनुसंधान विशेष पुलिस जांच दल व्दारा किया जावे और उक्त जांच दल में रतलाम जिले का कोई पुलिस अधिकारी नियुक्त नहीं किया जावे। 
4. प्रकरण की अनुसंधान अधिकारी उपनिरीक्षक पिंकी आकाश व्दारा पुलिस अधीक्षक के दबाव में तीन आरोपियों का न्यायिक निरोध मांगे जाने, वास्तविक अन्य आरोपियों को छोड़े जाने और अपने कर्तव्य का पालन नहीं किए जाने पर उन्हें भी निलम्बित किया जावे और उनका भी स्थानांतरण किया जावे।दिनांक 26.09.2019 शाम 05.30 बजे से 27.09.2019 की प्रातः 05.45 तक जिला न्यायाधीश रतलाम अन्य सम्बन्धित व्दारा अधिवक्तागणों की जायज मांग को अनसुना किया गया है। इससे रतलाम जिले का सम्पूर्ण अधिवक्ता समुदाय और शहर कीआम जनता आहत है, इसलिए यह  शिकायत आपको ईमेल के माध्यम से प्रेषित की जा रही है, अतः मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल शिकायत में उल्लेखित कार्यवाही की जावे अन्यथा जिला अधिवक्ता संघ रतलाम व्दारा चरणबध्द कार्यवाही की जावेगी। 
अध्यक्ष एवं समस्त अधिवक्तागण 
जिला अभिभाषक संघ, रतलाम 

You missed

error: Content is protected !!