रतलाम। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर महू-नीमच हाइवे धराड़ के नजदीक रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में उज्जैन निवासी दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए है। सभी मालीपुरा उज्जैन के निवासी है और गुरूपूर्णिमा होने से रतलाम स्थित स्वामी नित्यानंद आश्रम में दर्शन के लिए रतलाम आए हुए थे।
दुर्घटना रविवार शाम करीब 3.30 बजे हुई। मृतको के नाम लक्ष्मीबाई पति रमेश सोलंकी उम्र 55 वर्ष और गोपाल पिता छगनलाल माली उम्र 35 वर्ष है। हादसे में रमेश माली 60 साल, रूपनारायण 36 साल, रीना 33 साल, प्रेमा 45 साल, देवा बाई 45 साल, प्रीतिबाई 28 साल, आरोही 4 साल और पूजा 23 साल घायल हुए है। सभी लोग तूफान गाड़ी में सवार होकर रतलाम सागोद रोड स्थित नित्यानंद आश्रम से दर्शन कर वापस उज्जैन के लिए रवाना हो रहे थे। धराड़ के नजदीक इनके वाहन को पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्राले ने टक्कर मार दी।
