• Tue. Nov 3rd, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु मावा एवं दूध के नमूने लिए

BySurendra Jain

Nov 3, 2026

खबर पक्की, 3 नवंबर, रतलाम। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल एवं खाद्य औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा फर्म बालाजी दूध डेयरी एवं किराना स्टोर काकरवा बालाजी जावरा रतलाम का निरीक्षण किया गया। मौके पर मावा विक्रय के लिए निर्माण करते हुए लगभग 20 किलो मावा पाया गया। मौके पर फ्रीजर में संग्रहित 5 किलो मावा में से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मावा का नमूना लिया गया एवं दो केन में लगभग 50 लीटर दूध विक्रय के लिए संग्रहित पाया गया। जिसमें से भैंस के दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया।
इसी प्रकार सोलंकी किराना काकरवा बालाजी तहसील जावरा रतलाम से मावा का नमूना निर्माण उपरांत विक्रय के लिए संग्रहित में से लिया गया। दोनों फर्म को खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए एवं साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।
लिए गए नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियम अनुसार आगामी कार्यवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!