• Mon. Nov 2nd, 2026

रतलाम-गोधरा रेल लाइन पर मालगाड़ी का कोच बेपटरी:दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित; रतलाम से दुर्घटना रिलीफ ट्रेन रवाना

BySurendra Jain

Nov 2, 2026

खबर पक्की, 2 नवंबर, रतलाम। रतलाम रेल मंडल में दाहोद के पास सोमवार शाम 7.27 बजे मंगलमोड़ी और जैकोट स्टेशन के बीच मालगाड़ी का एक कोच पटरी से उतर गया।
हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग की अप और डाउन दोनों लाइनें बंद कर दी गईं। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया गया।
कोच के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रतलाम रेलवे कंट्रोल रूम में दुर्घटना का सायरन बज उठा। इसके बाद दुर्घटना राहत ट्रेन को तुरंत स्टेशन से घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
इंजन से तीसरा कोच हुआ डिरेल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी का इंजन से तीसरा कोच डाउन लाइन पर पटरी से उतरा। मालगाड़ी गोधरा से रतलाम की ओर आ रही थी। हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ। फिलहाल कोच के बेपटरी होने के कारणों और रेल यातायात बहाल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

You missed

error: Content is protected !!