रतलाम। रतलाम के एक नवयुवा ने दुनिया की सबसे सस्ती कार बनाने का दावा किया है। इंजीनियरिंग के इस छात्र ने महज 20 हजार रूपए में 100 सीसी की कार तैयार की है, इस कार में दो लोग आसानी से बैठ सकते है।
दुनिया की सबसे सस्ती कार बनाने का यह दावा पेश किया है कस्तूरबा नगर में रहने वाले आशीष सोलंकी ने, आशीष आरपीएफ के रिटायर्ड एएसआई पन्नालाल सोलंकी के पुत्र है और फिलहाल महाराष्ट्र इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी पुणे से इंजीनियरिंग कर रहे है। आशीष ने एमआईटी पुणे में अध्यययन के दौरान ही अपने साथी छात्रों की मदद से इस कार का मॉडल तैयार किया है। आशीष के मुताबिक उनकी कार का 100 सीसी का इंजिन सुजूकी बाइक का है, इसे मोडिफाइड कर कार के अनुसार फिटिंग किया गया है। दो लोगों की सवारी वाली यह कार एक लीटर पेट्रोल में 50 किलोमीटर का सफर तय करती है। इसे बनाने में आशीष और उनकी टीम को करीब 5 माह का समय लगा।
