• Mon. Aug 3rd, 2026

12 को 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

BySurendra Jain

Jul 10, 2017

 

रतलाम। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों के हर रोज दाम परिवर्तन करने के फैसले के खिलाफ 12 जुलाई को रतलाम जिले सहित समूचे मध्यप्रदेश के पेट्रोल पंप 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप संचालक न तो कोई पेट्रोलियम उत्पाद खरीदेंगे ओर न ही बेचेंगे। सोमवार सुबह रतलाम जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला प्रशासन को भी हड़ताल का सूचना पत्र दिया है, साथ ही कहा है- प्रशासन की भी सारी ही गाड़ियों में एक दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल भरवा ले ताकि जिले का कोई काम नहीं रूके।

12 जुलाई को पेट्रोल पंप की हड़ताल का निर्णय ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का है। सोमवार सुबह जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस समय सभी प्रशासनिक अधिकारी वीडियों कांफ्रेस में थे लिहाजा हड़ताल का सूचना पत्र आवक-जावक शाखा में दे दिया गया। डीलर्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष मुबारिक खान, सचिव विजय कटारिया, सदस्य निमिष व्यास,हेमंत पटेल, राजेश मेहता, नेपाल सिंह, जयंत बोहरा आदि ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि 24 घंटे की हड़ताल अवधि में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए हड़ताल पूर्व ही अपने वाहनों मे ईधन भरवा ले।

error: Content is protected !!