खबर पक्की: 19 सितंबर इंदौर, इंदौर के नगर निगम इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया थाने में शिकायत की थी कि उन्हें भोपाल की श्वेता जैन नाम की महिला ब्लैकमेल कर रही है और साथ ही 2 करोड़ रुपये की मांग कर रही है। मामले में पुलिस ने क्राइम ब्रांच और ATS की टीम से संपर्क किया और श्वेता जैन की तलाश शुरू की, जिसके बाद भोपाल के रिवेरा टाउन में श्वेता जैन की लोकेशन मिली। जांच के दौरान टीम को दूसरी श्वेता जैन और बरखा भटनागर के इनपुट मिले।भोपाल पुलिस ने प्लान बनाकर एक साथ तीनों युवतियों को गिरफ्तार किया। रात करीब 8 बजे पुलिस ने तीनों युवतियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने सबसे पहले रिवेरा टाउन से श्वेता जैन को गिरफ्तार किया बताया जा रहा है कि जहां से इस को गिरफ्तार किया गया वह पूर्व मंत्री का बंगला है। तीनों युवतियों को भोपाल पुलिस अशोका गार्डन थाने लेकर आई, जहां थोड़ी देर पूछताछ के बाद पुलिस गोविंदपुरा थाने रवाना हो गई। सूत्र ने बताया की इस हाई प्रोफाइल हनी ट्रेप मामले में कई दिग्गज राजनीतिज्ञ और अधिकारी भी उलझे हुए हैं।
भोपाल पुलिस ने रात में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। देर रात करीब 1 बजे ATS की टीम इंदौर से भोपाल पहुंची। ATS की टीम ने दोनों श्वेता जैन और बरखा भटनागर से सवाल किए। पूछताछ के बाद ATS की टीम रात करीब 3:40 पर इंदौर रवाना हो गई और दोनों श्वेता जैनऔर बरखा भटनागर को भी साथ ले गई। ATS की टीम सुबह करीब 5:50 पर इंदौर के महिला थाने पहुंची, जहां 6 बजे से इन्वेस्टिगेशन टीम ने फिर शुरू की पूछताछ। तीनों युवतियों ने 2 और लड़कियों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने इंदौर से करीब 6:45 पर सीमा और आरती को गिरफ्तार किया। आरती के पास से पुलिस ने एक लग्जरी कार भी बरामद की। फिलाहाल, पांचों युवतियों को इंदौर के महिला थाने में रखा गया है। जहां ATS, क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम सयुंक्त जांच कर रही है।
हाईप्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में 5 लड़कियां गिरफ्तार रूप जाल में फंसा कर करती थी ब्लैकमेल
