खबर पक्की: 20 सितंबर नई दिल्ली, बीजेपी नेता चिन्मयानंद को लॉ की छात्रा से बलात्कार के आरोप में कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है इसी मसले में यूपी की विशेष जांच दल (SIT) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एसआईटी प्रमुख नवीन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चिन्मयानंद ने सारे आरोप कबूल कर लिए हैं। वायरल हुए वीडियो में खुद चिन्मयानंद हैं, यह उन्होंने स्वीकार किया। जिसपर बिना देरी के शुक्रवार को सुबह गिरफ्तार किया गया। वीडियो और ऑडियो की बारीकी से जांच की गई। SIT चीफ के मुताबिक चिन्मयानंद ने उनसे कहा कि मैं गलती पर शर्मिंदा हूं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की विशेष जांच दल (SIT) की टीम ने चिन्मयानंद को उनके आश्रम से शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर गिरफ्तार किया। जिसके बाद चिन्मयानंद को कोर्ट में पेश किया गया।इस बीच राज्य यूपी के डीजीपी ने कहा कि चिन्मयानंद से फिरौती मांगने की कोशिश के आरोप में 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूरा मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को इसके लिए एसआईटी बनाना पड़ी और इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा को कठघरे में खड़ा कर रखा है।
चिन्मयानंद ने कबूल किए सारे आरोप, SIT से कहा- गलती पर मैं शर्मिंदा हूं राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेता रहे है चिन्मयानंद
