• Sat. Nov 14th, 2026

मोदी सरकार का रेलवे कर्मियों को बड़ा तोहफा, 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

BySurendra Jain

Sep 18, 2019

नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम आ चुका है और उसके ठीक पहले केंद्र की मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने देश के 11 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है।
बुधवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले की जानकारी बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को दी है।
वित्त मंत्री ने मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस साल भी रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का निर्णय लिया गया है और रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन बोनस के रुप में दिया जाएगा।
जावेड़कर ने कहा कि रेल कर्मियों को दिए वाले बोनस पर सरकार 2024 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार के इस फैसले से 11.52 लाख रेल कर्मचारियों को फायदा होगा।

error: Content is protected !!