रतलाम/ जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए आए प्रभारी मंत्री सचिन यादव जब जावरा विधानसभा के ग्राम हनुमंतिया में पहुंचे तो वहां पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के भाई केके सिंह के समर्थकों ने मंत्री जी के साथ आए अन्य कांग्रेसियों से विवाद किया तथा हाथापाई की नौबत भी आ गई। उनका आरोप था कि जिन्होंने कांग्रेस को हराने का इस विधानसभा में कार्य किया है वे आपके साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद प्रभारी मंत्री सचिन यादव खुद निजी वाहन चलाकर हनुमंतिया से जावरा सर्किट हाउस की ओर चले गए। वहां पर उन्होंने दोनों ही पक्षों को आपस में नहीं झगड़ने ने की सलाह दी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा भी दोनों पक्षों को समझाते हुए दिखाई दिए।
