• Fri. Sep 18th, 2026

अतिवृष्टि प्रभावित कोई भी व्यक्ति मुआवजे से वंचित नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए, प्रभारी मंत्री सचिन यादव ने किया जिले के गांव का भ्रमण, नुकसान का लिया जायजा

BySurendra Jain

Sep 18, 2019

रतलाम 18 सितम्बर 2019/ जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित कोई भी व्यक्ति राहत राशि से वंचित नहीं रहे यदि कोई व्यक्ति छूट गया हो तो उसे तत्काल सूचीबद्ध किया जाए। यह निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव ने आज जावरा विकासखंड के ग्राम पिपलिया जोधा, पीपलोदी, हनुमंत्या गांव में अतिवृष्टि से मकानों, फसलों के नुकसान का जायजा लेते हुए दिए।
इस दौरान प्रभारी मंत्री गांव में गलियों तथा मोहल्लों में पहुंचे, मकानों के अंदर जाकर क्षति का निरीक्षण किया। साथ मौजूद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान श्री राजेश भरावा, श्री डी.पी. धाकड़, श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, श्री दिनेश शर्मा, श्री कीर्तिशरणसिंह, श्री राधेश्याम बैरागी, श्री सुरेश जाट, जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडे आदि उपस्थित थे।
बताया गया कि जावरा विकासखंड के लगभग 650 मकान सूचीबद्ध किए जाकर 2 करोड़ 42 लाख रूपए मुआवजा राशि वितरित की जा रही है। प्रभावित परिवारों को 50 किलो अनाज और 5 लीटर केरोसिन तथा 5000 रुपये रसोई सामग्री के लिए दिए जा रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!