खबर पक्की
बाजना-रतलाम/(भेरूलाल टाक)बाजना क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र के तालाब लबालब भर चुके हैं।वही नदियों में धाराप्रवाह पानी बह रहा है बाजना से आसपास के गांव का संपर्क भी टूट चुका है शुक्रवार को सुबह से ही राजस्थानको जोड़ने वाला बाजना से बांसवाड़ा मार्ग तेलनी नदी की रपट पर पानी होने के कारण रास्ता बंद हो गया। था वही क्षेत्र में तालाब लबालब होने कारण तालाब में रिसाव भी चालू हो गया। जिससे तालाब फूटने का संभावना बनी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम भडान कला खुर्द में एक तालाब फूटने की सूचना भी सुबह से मिल रही है लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाया था। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क नहीं मिलने कारण और लगातार बारिश होने से वहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बाजना कुंदनपुर मार्ग से सटे ग्राम गढ़ी कटारा कला के तालाब में पानी अत्यधिक बढ़ने कारण दबाव तालाब की पाल के बीच में से पानी रिसाव होने के कारण तालाब फूटने की आशंका बनी हुई है।प्रशासन ने इतिहास के तौर पर गांव में हाई अलर्ट जारी करते हुए 50 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। वहीं जिला कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सुबह से ही बाजना में डटे हुए हैं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंचो लगातार संपर्क बनाए हुए हैं वहीं दूसरी ओर सूत्र बता रहे हैं कि देर शाम तक प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर उक्त परिवारों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कवायद करने के लिए व्यवस्था कर ली है। देर शाम को प्रशासनिक अमला कलेक्टर वह पुलिस अधीक्षक भी कुंदनपुर होते हुए भडानकला पहुंचने के लिए निकल पड़े थे।समाचार लिखने तक कुंदनपुर मार्ग पर ही थे लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के जानकारी नहीं मिली है। लेकिन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है तथा जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए पटवारी कोटवार पुलिसकर्मी सतत ग्रामीणों के संपर्क में है।
मकान गिरने से महिला की मौत
लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम गढ़ी कटारा कला के अंतर्गत कलबलखोरा में एक मकान गिरने से 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
गढ़ी कटारा के सरपंच कांतिलाल निनामा ने बताया कि दुधा बाई पति तोलाराम डामर की मकान के गिरने से मौत हो गई।
