ताजा अपग्रेट
खबर पक्की
रतलाम-बाजना- बाजना विकासखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है देर शाम तक भोपाल से एनडीआरएफ की टीम हेलीकॉप्टर द्वारा रतलाम पहुंची जहां से जिला कलेक्टर रूचिका चौहान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने एनडीआरएफ की टीम के साथ भडानकला गांव का पहुंचने के लिए नाव में बैठकर नदी पार की तथा घटना स्थल तक पहुंचकर देर रात तक मौका मुआयना कर रहे हैं। साथी गांव के सभी निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रशासन अमला पूरी तरह गांव में ही जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर इस राहत कार्य में बांसवाड़ा जिले के ग्राम अमरपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है क्योंकि भडानकला ग्राम का कुछ हिस्सा राजस्थान से भी जुड़ा हुआ है मध्यप्रदेश और राजस्थान दोनों की सीमा पर बसे इस गांव ने आफत की बारिश दम कर रखा है। लेकीन अभी बारीश रूकी हुई है।
नाव में बैठकर प्रशासन पहुंचा भडानकला
