खबर पक्की: 14 सितंबर रतलाम, मूसलाधार बारिश चारों तरफ रोशनी का कहीं पता नहीं जब अधिकतर जनता जनार्दन अपने-अपने घरों में दुबके हुए थे।ऐसी घनघोर अंधेरी रात में 12:30 बजे के लगभग महिला और मधुमेह होने के बावजूद कलेक्टर रुचिका चौहान ने भड़ान खुर्द गांव पहुंचने के लिए लाइफ जैकेट पहना और बुखार से पीड़ित एसपी गौरव तिवारी को साथ में लेकर तेलगी नदी पार करने के लिए नाव में सवार हो गई, बरसते पानी में पूरे वेग के साथ बहती नदी में चप्पू वाली नाव में सवार होने में जब अच्छे-अच्छे झिझक रहे थे तब कलेक्टर और एसपी ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए जो जज्बा दिखाया वह सराहनीय और सलाम करने के काबिल है। विकट परिस्थितियों में साहस के साथ उन्होंने प्रशासनिक अमले को लोगों की जान-माल की सुरक्षा हेतु जिस तत्परता के साथ सजग किया और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है आदिवासी बाहुल्य बाजना के नागरिक और क्षेत्र के आदिवासी उनके इस कार्य और बहादुरी की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं ज्यादातर समय आलोचना का शिकार रहने वाले पुलिस और प्रशासनिक अमले के लिए यह प्रशंसा और गौरव का क्षण है जहां रुचिका चौहान ने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर लोगो के दिल मे अपनी अमिट छाप छोड़ी वहीं कप्तान गौरव तिवारी ने भी अपनी कप्तानी पारी एक बार फिर खेली इसके लिए एस पी कलेक्टर दोनों बधाई के और प्रशंसा के पात्र है।
