• Fri. Sep 18th, 2026

बाजना में तालाब फूटा एक और तालाब फूटने की शत-प्रतिशत आशंका भोपाल से बचाव दल आने की खबर

BySurendra Jain

Sep 13, 2019

खबर पक्की : बाजना जिला रतलाम 13 सितंबर, रतलाम जिले के आदिवासी तहसील बाजना में भाड़ान खुर्द वाला तालाब फूट चुका है यह तालाब 17 साल पहले बना था और गढ़ी कटारा के तालाब के फूटने की संभावना 100 परसेंट बताई गई है यह 2 साल पूर्व बना था। आदिवासियों को सुरक्षित बचाने के लिए भोपाल से एनडीआरएफ की टीम बंजली हवाई अड्डे पर उतरने की खबर सूत्रों ने बताई है बताया जाता है कि कलेक्टर और एसपी दोनों बाजना पहुंच चुके हैं कलेक्टर से फोन पर संपर्क करने की बहुत कोशिश की गई पर फोन उनके द्वारा अटेंड नहीं किया गया। आगे जैसे ही हमको ताजा अपडेट मिलेगा खबर पक्की आपको समय-समय पर सूचित करता रहेगा।

You missed

error: Content is protected !!