• Thu. Sep 17th, 2026

घंटा घड़ियाल बजाते पहुंचे भाजपाई कलेक्टर परिसर का गेट धकेल कर किया प्रवेश, प्रशासन ने कहा शांतिपूर्ण रहा

BySurendra Jain

Sep 11, 2019

खबर पक्की रतलाम/ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध मे भाजपा प्रदेश सरकार के आवाहन पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं विधायकों ने कलेक्टर कार्यालय घंटा घड़ियाल व थाली बजाते हुए पहुंचे जहां पर जमकर नारेबाजी की।
जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चैक पर एकत्रित होकर हाथो मे घंडिय़ाल, मंजीरे, थालिया बजाते हुए घंटानाद आंदोलन के माध्यम से कमलनाथ सरकार के जंगलराज को हटाने के लिए शंखनाद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार सत्ता मे आई है तब से प्रदेश मे कानून का राज समाप्त हो गया है। हर तरफ अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश के हर हिस्से मे हत्याए अपहरण, लूट और बलात्कार का दौर जारी
किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया।
लुनेरा ने कहा की कांग्रेस के घोषणा पत्र मे किसानों की कर्जा माफी, बेरोजगारों को भत्ता जैसे वादे छलावा साबित हुए है। प्रदेश के किसानों के 2 लाख तक के कर्जे मात्र 10 दिनो मे माफ करने के वादे के साथ प्रदेश की सत्ता संभालने वाली कमलनाथ सरकार ने अपने 10 माह के कार्यकाल मे प्रदेश के एक भी किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया है।
प्रदेश के किसान खाद-बीज के लिए तरस रहे है और तो और प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि का पैसा भी मध्यप्रदेश के किसानों को मिलने से षडय़ंत्र पूर्वक वंचित कर रखा है।
प्रादेशिक आव्हान पर घंटानाद आंदोलन में फव्वारा चौक से नवीन कलेक्टर कार्यालय की ओर घंटा थाली बजाते हुए पहुचे।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेर, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा, मंडी अध्यक्ष रहे प्रकाश भगोरा सहित भाजपा नेता मौजूद थे। आंदोलन में बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी घंटानाद किया।
कलेक्टर कार्यालय परिसर के बाहर लगे मेन गेट पर धक्का-मुक्की होने पर गेट को खुलवा कर कार्यकर्ताओं ने ताना मैं अंदर प्रवेश किया तथा कार्यालय का चक्कर लगाते हुए वापस बाहर निकल कर विसर्जन हुआ। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने कहा कि भाजपा का कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा।

You missed

error: Content is protected !!