• Thu. Sep 17th, 2026

यहां पलक झपकते ही भरभराकर गिर गई दो मंजिला बिल्डिंग

BySurendra Jain

Sep 10, 2019

भोपाल। पिछले दो दिनों से भोपाल में भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं आज दोपहर तापड़िया कॉम्प्लेक्स के पास खजांची गली में दो मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इसके चलते कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही निगम अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बता दें कि इस बिल्डिंग में किराना दुकान का गोदाम था और ये इमारत जर्जर थी। लेकिन नगर निगम ने इसे अब तक नहीं गिराया था। आमतौर पर इमारत के आस-पास के काफी भीड़ रहती है। लेकिन आज बारिश के चलते गोदाम नहीं खुला था। वरना बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।
बिल्डिंग गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अचानक इमारत गिरती नजर आती है और आस-पास धूल का गुबार उठता दिख रहा है। जैसे ही धूल का गुबार छंटता है तो मलबे में दबी गाड़ियों की तस्वीर नजर आ जाती है।

You missed

error: Content is protected !!