• Sat. Oct 3rd, 2026

सिमरोल खंडवा रोड पर ट्रक ने इंदौर के तीन युवकों को कुचला

BySurendra Jain

Sep 8, 2019

महू। सिमरोल खंडवा रोड पर रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार इन युवकों को एक ट्रक ने कुचल दिया।
बताया जाता है कि इंदौर के 6 युवक दो अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आेंकारेश्‍वर जा रहे थे। तभी वे हादसे का शिकार हो गए। तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उल्‍लेखनीय है कि जर्जर सड़क के कारण इंदौर खंडवा रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
मृतकों के नाम सोनू लिम्बाराम वानखेड़े उम्र 20 निवासी पिपलियहाना तिलकनगर इंदौर, पवन पिता राजू कंसोटिया उम्र 19 वर्ष विनोबा नगर इंदौर और विकास पिता लिंबाराम निवासी पिपलियाहाना उम्र 19 वर्ष है। इनके साथियों के नाम उत्तम, यश और रोहन पता चले हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

error: Content is protected !!