• Fri. Aug 14th, 2026

नीमच जिले में जोरदार बारिश से कोहराम, पानी में बही बाइक

BySurendra Jain

Sep 8, 2019

रामपुरा/नीमच। मूसलधार बारिश ने रामपुरा में कोहराम मचा दिया। दो घंटे से अधिक हुई मूसलधार बारिश से नगर की सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। नगर के लाल बाग क्षेत्र में दुकानों और घरों के सामने बाइकें बहने की सूचना भी है। हालांकि नागरिकों की सजगता से पानी में बही बाइकों को थाम लिया गया। वहीं दूसरी और नीमच में दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई।
जिले में जोरदार बारिश का क्रम रुक-रुककर जारी है। जिले में हर दिन झमाझम बारिश हो रही है। जिले के रामपुरा क्षेत्र में रविवार को जोरदार बारिश से जल प्रलय के हालात बने। दोपहर करीब 3 बजे बारिश की शुरुआत हुई। दो घंटे से अधिक समय तक मूसलधार बारिश ने कु छ ही देर में नगर को पानी ही पानी कर दिया।
नगर की सड़कों पर जलजमाव के हालात बने। नगर के लाल बाग क्षेत्र में पानी का बहाव इतना अधिक था कि रोड कि नारे खड़ी बाइकें पानी के साथ बहने लगी। जिसे नागरिकों ने काफी जतन कर बचाया। नगर में बारिश का यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। लगातार तेज बारिश से नगर में जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं जिला मुख्यालय पर भी रविवार सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। शाम को शहर में हल्की बारिश भी हुई। इससे सड़कें तरबतर हो गई।
तलाऊ-भदाना मार्ग बाधित
कु कड़ेश्वर। नगर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को जोरदार हुई। इससे निचले स्थानों पर जलजमाव के हालात बने। क्षेत्र में तलाऊ-भदाना मार्ग भी बरसाती नाले में उफान आने से बंद हो गया। रविवार को मनासा विकासखंड के कु कड़ेश्वर व नजदीकी क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। बरसाती नाले में उफान आने से तलाऊ-भदाना मार्ग बाधित हो गया। रपट करीब तीन घंटे से अधिक समय तक डूबी रही। इसके कारण ग्रामीणों की भीड़ रपट के दोनों और कि नारें पर लगी रही। वे पानी के कम होने का इंतजार करते रहे।
मनासा में जोरदार बारिश, जनजीवन प्रभावित
मनासा। नगर में रविवार को जोरदार बारिश हुई। इससे जलजमाव के हालात बने और जनजीवन प्रभावित होता नजर आया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे जोरदार बारिश की शुरुआत हुई। काफी देर तक जोरदार मूसलधार बारिश होती रही। इससे नगर के प्रमुख मार्गों पर जलजमाव के हालात बने।
नगर के मंशापूर्ण महादेव मंदिर रोड पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। बारिश का यह दौर शाम करीब 6 बजे तक निरंतर जारी रहा। रुक-रुककर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। क्षेत्र के नदी, तालाब और अन्य जल स्त्रोत भी पूरी क्षमता से भर चुके हैं। इस मौेसम में मनासा विकासखंड में अब तक करीब 54 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।

लखुंदर नदी के तेज बहाव में बाइक फंस गई, दो युवकों को बचाया
शाजापुर। क्षेत्र में रिमझिम एवं झमाझम बारिश के दौर से नदी नाले फिर से उफान पर आ गए हैं। कई जगह पुल-पुलियाओं से पानी दो पांच फीट ऊपर तक बहने लगा। चीलर के उफान पर आने से जहां साप्ताहिक हाट बाजार आने-जाने वालेे लोगों के लिए समस्या हुई तो लखुंदर नदी के तेज बहाव में बाइक सवार असंतुलित होकर बहने लगें इस बीच वहां मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर उन्हें बचाया।
क्षेत्र में शनिवार से लेकर रविवार तक चले दौर ने जिले के कई नदी-नालों को उफान पर ला दिया है। लखुंदर, कालीसिंध व चीलर नदियों उफान पर आने से कई जगह रास्ते बंद हो गए।
रविवार करीब तीन बजे के पहले तक लंखुदर नदी का जल स्तर कम था। लेकि न इसके बाद नदी का पानी बढऩे लगा। जिससे शाजापुर-करेड़ी मार्ग पर जादमी-भदौनी के बीच बने पुल के उफर पर पानी तेज गति से बहने लगा। शुरुआत में कुछ वाहन चालक व पैदल लोग निकले। लेकिन करीब चार बजे के लगभग शाजापुर से करेड़ी की और जा रहे दो बाइक सवार युवा तेज बहाव में असंतुलित हो गए। बाइक बहने लगी, बाइक को संभालने में दोनों युवा बेबस होकर फंस गए। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर उन्हें संभाला और बाहर लेकर आए।

You missed

error: Content is protected !!