नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी घटना हुई है। यहां खड़ी केरला एक्सप्रेस के पॉवर इंजन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन अपने प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और आचनक इसमें आग लग गई जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ कुचुवली एक्सप्रेस के पॉवर कार में आग लग गई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
वहीं दूसरी तरफ पॉवर कार को अलग करने के बाद ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन रवाना किया गया। वहां ट्रेन में नया पॉवर कार लगाया गया और गंतव्य के लिए रवाना हुई। दुर्घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केरल एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप
