रतलाम। इंदौर-नीमच हाईवे से लगे बदनावर के समीप पेटलावद मार्ग पर सड़क हादसे में अहमदाबाद निवासी रोहित पिता रणधीर रघुवंशी (22) की मौत हो गई। वे साथियों के साथ अहमदाबाद से महाकाल दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे। कार में रोहित और उसके साथी रुवांग कोटडिया, अंकित राजपूत, दिव्येश चंदानी, भरत प्रजापति और दीपक पटेल सवार थे।
रुवांग ने बताया वह रात करीब रविवार रात करीब 12:30 बजे अहमदाबाद से निकले थे। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे बदनावर के समीप पीछे से कार को जोरदार झटका लगा। इससे कार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। कार को बस ने टक्कर मारी थी। दुर्घटना में रोहित के सिर में चोट आई, उसे बदनावर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई।
महाकाल दर्शन करने उज्जैन जा रहे अहमदाबाद के युवक की सड़क हादसे में मौत
