रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 21 से 30 अगस्त तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 1184 प्रकरणों से 04,64,455/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ताक ने बताया कि यात्रियों में टिकट लेकर चलने के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल पर 21 अगस्त से 30 अगस्त तक विशेष टिकट जांंच अभियान चलाया गया। इस दौरान रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों एवं सभी खंडों पर गाडिय़ों में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों, टिकट चेकिंग कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1184 प्रकरण बने जिसमें 673 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री थे। इस विशेष टिकट जॉंच अभियान के दौरान बने 1184 प्रकरणों से कुल रु 4,64,455/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार 31 अगस्त को रतलाम मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एन.आर.मीना द्वारा रतलाम से चित्तौडग़ढ़ के मध्या गाड़ी में एवं स्टेशनों पर टिकट जांच की गई। इस दौरान कुल 142 प्रकरणों से रू 61,490/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
रतलाम मंडल द्वारा विशेष टिकट जॉंच अभियान के अतिरिक्त/ मंडल के विभिन्नप स्टे शनों, खंडों एवं गाडिय़ों में लगातार टिकट जांच अभियान जारी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वो उचित टिकट लेकर गाडिय़ों में सम्मान के साथ यात्रा करें।
