• Wed. Sep 16th, 2026

ओला कैब ड्राइवर कर रहे थे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

BySurendra Jain

Aug 26, 2019

इंदौर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में पुलिस ने टैक्सी ड्राइवरों पर लाठीचार्ज किया। जिसमें कई ऑटो ड्राइवर घायल हो गए। दरअसल ओला कैब ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने आत्मदाह करने के लिए घासलेट डाल दिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने ऑटो ड्राइवरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान कई ड्राइवर गिर गए। इसके बाद भी पुलिस उन्हें पीटती रही।

error: Content is protected !!