• Tue. Aug 4th, 2026

पत्नी से परेशान युवक ने थाने पहुंचकर जहर खाया

BySurendra Jain

Jul 7, 2017

रतलाम। महिला थाना परिसर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सुभाष नगर के एक युवक ने कीटनाशक गटककर जान देने की कोशिश की। इस युवक ने थाने में पत्नी के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की थी, इसी शिकायत के सिलसिले में उसकी पत्नी और उसे बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया था। युवक द्वारा जान देने की कोशिश करने के बाद उसे तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

युवक का नाम मिथुन छपरी उम्र करीब 30 वर्ष है। मिथुन खुद बेरोजगार है जबकि उसकी पत्नी सुनीता महिला एवं बाल विकास विभाग में कर्मचारी है। सुनीता मिथुन के खिलाफ पहले दो बार महिला थाने में शिकायत कर चुकी है। इस बार मिथुन ने पत्नी के खिलाफ मारपीट करने का शिकायती आवेदन दिया था। इसी आवेदन की जांच के लिए इस युवक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। महिला सेल की डीएसपी लीला मकवाना के अनुसार युवक ने थाना परिसर में जहरीला पदार्थ नहीं खाया है। पत्नी के साथ उसके विवाद की जांच करने के लिए उसे बुलाया गया था।

You missed

error: Content is protected !!